Sun. Jun 15th, 2025

उत्तराखंड की तीन विभूतियां पद्मभूषण व पद्मश्री से सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

शब्द रथ न्यूज ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड की तीन विभूतियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण, पर्यावरणविद व मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत और डॉ योगी एरन को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार मिलने पर सभी को बधाई व शुभकामना दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल प्रकाश जोशी को पद्म भूषण, कल्याण सिंह रावत व डॉ योगी एरन को पद्मश्री पुरस्कार मिलने से राज्य को भी सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण व समाज सेवा के क्षेत्र में इन लोगों के किये गये प्रयासों को तो सराहना मिली ही है, राज्य की पहल को भी बल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *