उत्तराखंड के मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र रावत का पुतला फूंका
देहरादून, 17 सितम्बर: दलित शोषण मुक्ति मंच और जिला श्रीसन्त शिरोमणि गुरु रविदास सभा के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण में रोस्टर प्रणाली समाप्त करने से क्षुब्ध होकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का पुतला फूंका। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता शाम चार बजे डीएल रोड चौक पर एकत्र हुये। उन्होंने भाजपा सरकार और त्रिवेन्द्र रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर दलित समाज के लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री दलितों का हक़ छीना है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में कपिल, अर्जुन, महेंद्र, अनुजीत, सुभम, रामपाल, रवि कुमार, पदम् सिंह, शीशपाल, आशाराम, बलदेव सिंह, राम प्रसाद, राजेश कुमार आदि शामिल थे ।
