Thu. Sep 3rd, 2026

केंद्रीय मंत्री डॉ निशंक के जन्मदिन पर देहरादून में रक्तदान, हरिद्वार में पौधरोपण

देहरादून। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर बुधवार को देहरादून महानगर और हरिद्वार में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर कोरोनाकाल में सराहनीय कार्य करने वालों को कोरोना वारियर्स प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
धर्मपुर विधानसभा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया। भगत ने कहा कि डॉ निशंक पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था को शानदार तरीके से संभाल रहे हैं। डॉ निशंक देश व दुनिया में साहित्यकार के रूप में भी जाने जाते हैं। उनके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ। डॉ निशंक केन्द्रीय मंत्री होने के बावजूद प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद करते हैं। इस अवसर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, सांसद मीडिया प्रतिनिधि व भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा आशुतोष ममगाई, मंडल अध्यक्ष पूनम ममगाईं, रोहित कुमार, उमेश अहलुवालिया, अनुज वालिया, जयश्री सजवान, जितेंद्र नेगी, मयंक शर्मा, नीटू कंबोज, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ, पुलिस मार्डन स्कूल रोशनाबाद में डॉ निशंक की कविताओं पर आधारित काव्य गायन का आयोजन किया गया। इस आयोजन को निशंक काव्य गंगा नाम दिया गया। हरिद्वार में ही स्पर्श गंगा परिवार ने स्पर्श गंगा के प्रणेता डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में 25000 फलदार, छायादार व औषधीय पौध लगाने के संकल्प के साथ पौधरोपण का काम शुरू किया। पौधरोपण का शुभारंभ सीआईएसफ भेल परिसर हरिद्वार से किया गया। सीआईएसफ के कमांडेंट टीएस रावत के सानिध्य में जवानों ने 51 छायादार  पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *