Fri. Jul 17th, 2026

इंद्रा कालोनी चुक्खूवाला में हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 8 लाख रुपए का मुआवजा

देहरादून। इंद्रा नगर कालोनी चुक्खुवाला में मकान ढहने से बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई थी। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि दी गई है। एक मृतक पर चार लाख रुपए मुवावजे के रूप में दिए गए हैं।
मृतकों में विमला देवी पत्नी वीरेंद्र और सृष्टि पुत्री वीरेंद्र की हादसे में मृत्यु हो गई थी। उनके वारिस विरेंद्र सिंह को प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपए के हिसाब से  8 लाख का मुआवजा दिया। मुआवजा राशि चैक स्थानीय विधायक खजान दास की मौजूदगी में दिया गया। दूसरे परिवार के मृतकों में किड़ो देवी पत्नी समीर चौहान, प्रमिला निवासी चकराता के परिजनों को उनके निवास स्थान चकराता में जाकर प्रशासन की टीम मुआवजा राशि का चेक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *