Thu. Sep 3rd, 2026

एनएसयूआई उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के घर पर बोलेगी घावा, कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन

देहरादून। एनएसयूआई महाविद्यालयों में परीक्षा करवाने के विरोध को लेकर मुखर हो गई है। शुक्रवार को कार्यकर्ता उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत के घर के बाहर धावा बोलेंगे।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी का कहना है कि अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को भी पुराने प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट करने की मांग की जा रही है। तीन दिन से कार्यकर्ता डीएवी पीजी कालेज में धरना दे रहे हैं। लेकिन, सरकार, शासन, प्रशासन उनकी मांग की अनदेखी कर रहे हैं। इसलिए शुक्रवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य मंत्री से छात्र छात्राओं के जीवन सुरक्षा की भीख मांगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *