Wed. Jan 21st, 2026

वीरपुर खुर्द से पाबंदी हटी, 1366 का चालान

देहरादून। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र ग्राम वीरपुर खुद गली नम्बर-8 से पाबंदी हटा ली गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। 28 दिन लॉक डाउन के बाद जिला प्रशासन ने रविवार को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है।
दूसरी तरफ, जनपदभर में लोग मास्क पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। रविवार को 1366 लोगों का मास्क न पहनने पर चालान किया गया। जिला प्रशासन की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 685 लोगोंनका चालान किया। तहसील सदर यानी देहरादून शहरी क्षेत्र में मात्र 8 जबकि ऋषिकेश 677 चालान हुए। वहीं, पुलिस न पहनने पर 681 लोगों के चालान किए।

                                       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *