Fri. Sep 4th, 2026

रक्षाबंधन पर हरिद्वार में कोरोना का कहर, मिले सबसे अधिक मामले

देहरादून। रक्षाबंधन के दिन पवित्र नगरी हरिद्वार पर कोरोना का कहर बरपा। हरिद्वार में सबसे अधिक 101 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सोमवार को कुल 207 नए मामले चिन्हित हुए। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7800 पहुंच गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 3134 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 4538 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 90 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 7918 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 38, अल्मोड़ा में 5, चंपावत में 2, हरिद्वार में 101, नैनीताल में 47, पौड़ी गढ़वाल में 6, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी गढ़वाल में 1, उधमसिंहनगर में 1 और उत्तरकाशी में 5 मरीज चिन्हित हुये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *