Thu. Sep 3rd, 2026

कांवली रोड दवा स्टोर से दवाई भरी दो पेटियां चुराई, दो आरोपी गिरफतार

देहरादून। कांवली रोड स्थित भारत मेडिकल के स्टोर से दवाई से भरी दो पेटियां चुराने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों दे 30 हजार रूपए कीमत की दवाइयां बरामद हो गई हैं।
लक्ष्मण चौक चौकी प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन कांवली रोड स्थित मेडिकल स्टोर में चोरी हुई थी। मेडिकल स्टोर स्वामी ऋषि अग्रवाल ने चौकी में तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। शहरी क्षेत्र में स्थित सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। पुलिस ने आज दो आरोपियों को मातावाला बाग के पास से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सचिन थापा निवासी शास्त्रीनगर खाला, सीमाद्वार और लकी उर्फ साहिल शर्मा के रूप में हुई। उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। लकी शर्मा चोरी के अपराध में पहले भी जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *