Thu. Sep 3rd, 2026

अयोध्या में रामलला के पड़ोसी हैं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का मंदिर जिस भूमि पर बन रहा है। उससे सटी भूमि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की है। इस भूमि पर कुछ कमरे बने हुए हैं।
महाराज ने कहा कि उनका सौभाग्य है, कि उनकी भूमि भव्य राम लला मंदिर परिसर से एकदम नजदीक है। राम लला का पड़ोसी बनकर वे खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में जिस स्थान पर श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसी के पास में सटी हुई भूमि पर उनका एक छोटा आश्रम है। उनका बड़ा आश्रम कुछ दूरी पर है। लेकिन जिस स्थान पर मंदिर का निर्माण होना है, वह उनकी जमीन से एकदम सटा हुआ है जो अत्यंत हर्ष व उल्लास का विषय है। सतपाल महाराज ने देश वासियों को श्री राम मंदिर की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *