Thu. Sep 3rd, 2026

हरिद्वार के जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सैनी निलंबित, कोर्ट की सख्ती पर शिक्षा सचिव की कार्रवाई

देहरादून। हरिद्वार के जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) ब्रहृपाल सैनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरतम ने गुरुवार की निलंबन आदेश जारी किए।
सैनी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। गृह जनपद हरिद्वार में पोस्टिंग को लेकर उनके खिलाफ जनहित याचिका भी नैनीताल हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी। हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर कड़ा रुख अख्तियार किया था। कोर्ट ने शिक्षा विभाग से पूछा था कि आरोप के बावजूद विभाग ने सैनी के खिलाफ कार्रवाई क्यूं नहीं की। कोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार शासन ने सैनी को निलंबित कर दिया। सैनी पर एक-दो नहीं 18 गंभीर आरोप है, जिन पर जवाब मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *