सूबे में मिले 439 कोरोना पॉजीटिव, हरिद्वार में आज भी सबसे ज्यादा
देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज कई दिनों से हरिद्वार में ही ज्यादा चिन्हित हो रहे हैं। आज यानी बुधवार को 439 संक्रमित चिन्हित हुए। आज भी हरिद्वार में ही सबसे ज्यादा 139 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले है। दूसरे नंबर पर ऊधम सिंह नगर में 119 नए मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10886 पहुंच गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 4020 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 6687 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 140 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 9994 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीज
देहरादून में 82, अल्मोड़ा 3, बागेश्वर 3, चमोली में 21, चम्पावत में 12, हरिद्वार में 139, नैनीताल में 28, पौड़ी गढ़वाल में 5, पिथौरागढ़ में 7, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी गढ़वाल में 17, ऊधम सिंह नगर 119 और उत्तरकाशी में 0 मरीज चिन्हित हुए हैं।
