Thu. Sep 3rd, 2026

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की रिपोर्ट नेगेटिव, शनिवार से सीएम काम पर

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव अाई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार से मुख्यमंत्री काम पर वापस आ जाएंगे। साथ ही सभी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय में दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद मुख्यमंत्री होम आइसोलेट हो गए थे। चार दिन पहले मुख्यमंत्री का एंटीजन टेस्ट कराया गया था जो कि नेगेटिव था। उसके बाद रेगुलर आईसीएमआर कोरोना टेस्ट कराया गया, उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *