Sat. Apr 25th, 2026

बेरोजगारी से डिप्रेशन, विद्या विहार में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। कोरोना वायरस की चपेट चपेट में आकर ही लोग अपनी जान नहीं गवां रहे हैं। बल्कि, कोरोना वायरस संक्रमण आने के बाद बनी परिस्थितियों के कारण भी लोग मौत को गले लगा रहे हैं। ऐसा की मामला देहरादून के विद्या विहार में शनिवार शाम को उजगार हुआ, जहां 25 वर्षीय युवक ने कोरोना काल में बनी बेरोजगारी के कारण फांसी लगाकर जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार मोती बाजार निवासी ऋषभ गुप्ता पटेल नगर क्षेत्र के पथरी बाग में कोचिंग सेंटर चलाता था। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से कोचिंग सेंटर बंद था। ऐसे में बेरोजगारी के कारण ऋषभ डिप्रेशन में चल रहा था। शनिवार को ऋषभ गुप्ता अपनी ससुराल राज राजेश्वरी कॉलोनी विद्या विहार फेस टू में आया हुआ था। उसने ससुराल में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऋषभ का मात्र 3 महीने पहले ही विवाह हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *