Sun. Sep 6th, 2026

कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 57042, आज मिले 549 नए मरीज, 15 की मौत

-देहरादून में सबसे ज्यादा 183 नए मरीज मिले, जबकि, बागेश्वर में सबसे कम 09 मरीज मिले

देहरादून। सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 57042 हजार तक पहुंच गया है। आज 549 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित हुए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 183 नये मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, बागेश्वर में सबसे कम 9 मरीज मिले।
आज वायरस संक्रमण से राज्य में 18 लोगों की मौत हुई है।

उत्तराखंड में वर्तमान में 5692 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 50155 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 829 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 16767 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 186, अल्मोड़ा 22, बागेश्वर 09, चमोली में 73, चम्पावत में 22, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 86, पौड़ी गढ़वाल में 41, पिथौरागढ़ में 11,, रुद्रप्रयाग में 26, टिहरी गढ़वाल में 20, ऊधमसिंहनगर 14 और उत्तरकाशी में 14 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *