Fri. Sep 4th, 2026

कोरोना संक्रमित दर्जनभर से ज्यादा मौतें, आज मिले 505 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

-उत्तराखंड में 5085 एक्टिव केस, 960 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत। 14432 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी

देहरादून (dehradun)। उत्तराखंड में बुधवार को दर्जनभार से ज्यादा यानी 14 कोरोना पॉजिटिव (14 corona positive) मरीजों की मौत हुई है। आज 505 नए मरीज (505 new corona positive) भी चिन्हित हुए हैं। उसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 59106 हो गया है। देहरादून में सबसे ज्यादा 140 नये मरीज चिन्हित हुए हैं।

उत्तराखंड (uttrakhand) में वर्तमान में 5085 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। 960 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 14432 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 140, अल्मोड़ा 24, बागेश्वर 08, चमोली में 39, चम्पावत में 08, हरिद्वार में 37, नैनीताल में 49 , पौड़ी गढ़वाल में 47, पिथौरागढ़ में 26, रुद्रप्रयाग में 25, टिहरी गढ़वाल में 20, ऊधमसिंहनगर 52 और उत्तरकाशी में 30 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *