Sun. Apr 19th, 2026

मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को किया गिरफ्तार

-अर्नब गोस्वामी को चार पुराने एक केस में गिरफ्तार किया गया। केस बंद हो चुका था। मुंबई पुलिस ने उस केस को दोबारा खोलकर उसकी जांच शुरू की

शब्द रथ न्यूज (shabd rath news)। रिपब्लिक टीवी (republic tv) के एडिटर (editor) अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को मुंबई पुलिस (mumbai police) ने सुबह गिरफ्तार (arrest) कर लिया। उन्हें चार पुराने एक केस में गिरफ्तार किया गया। केस बंद हो चुका था। मुंबई पुलिस ने उस केस को दोबारा खोलकर उसकी जांच शुरू की है।


बुधवार सुबह साढ़े छह बजे मुंबई पुलिस अर्नब गोस्वामी के घर पहुंची। उन्हें पुलिस स्टेशन चलने को कहा गया। कुछ देर बाद पुलिस जबरन अर्नब को उठाकर ले गई। अर्नब ने पुलिस पर उनके व बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अर्नब ने कहा कि उन्हें डॉक्टर व रिश्तेदारों से भी बात नहीं करने दी गई।


महाराष्ट्र भाजपा और साधु संतों ने अर्नब की गिरफ्तारी की निन्दा की है। साथ ही विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। कई केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के गृह मंत्री ने अर्नब की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *