Mon. Feb 16th, 2026

एबीवीपी छात्रा सम्मेलन में महिलाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

-एबीवीपी मुख्यालय करनपुर देहरादून में गुरुवार को आयोजित किया गया एबीवीपी छात्रा सम्मेलन, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून (Dehradun)। एबीवीपी मुख्यालय करनपुर में गुरुवार को एबीवीपी छात्रा सम्मेलन (abvp chatra sammelan) आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में भूमिका पर चर्चा की गई।


मुख्य अतिथि (chief guest) दून हॉस्पिटल की न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ सोना कौशल गुप्ता (Dr Sona Kaushal Gupta) ने कहा कि छात्राओं से कहा कि बाहरी चुनौतियों को आत्म शक्ति से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने सही संचार, आत्म सम्मान व शिक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष (abvp state president) डॉ कौशल कुमार (Dr Kaushal Kumar) ने कहा कि एबीवीपी छात्र छात्राओं को साझा मंच देता है। परिषद ने छात्राओं के लिए मिशन साहसी कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत 7 लाख छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष (vice President) डॉ ममता सिंह (Dr Mamta Singh) ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में एबीवीपी के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव, प्रगति रावत, तान्या वालिया, उर्मिला बिष्ट, गीतांजलि, अनीता, भारती, अंजलि, नमिता, वर्षा, आशा, कंचन, पूजा, अल्पना, बबली आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *