Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 467 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 4 की मौत

-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 67706। देहरादून में सबसे ज्यादा 151 नए मरीज चिन्हित। जबकि, बागेश्वर चंपावत में सबसे कम 3-3 नये मरीज

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखण्ड में आज 467 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 67706 हो गया है। देहरादून में सबसे ज्यादा 151 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, बागेश्वर चंपावत में सबसे कम 3-3 नये मरीज मिले। वहीं, 4 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।
उत्तराखंड (Uttarakhand) में वर्तमान में 4307 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है।1097 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 12202 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 151, अल्मोड़ा 16, बागेश्वर 03, चमोली में 47, चम्पावत में 03, हरिद्वार में 54, नैनीताल में 37, पौड़ी गढ़वाल में 54, पिथौरागढ़ में 20, रुद्रप्रयाग में 32, टिहरी गढ़वाल में 12, ऊधमसिंहनगर 29 और उत्तरकाशी में 19 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *