Thu. Jun 4th, 2026

देहरादून में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक घायल

देहरादून dehradun। रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। घटना रात नौ बजे के लगभग की है।
सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सागर (27 वर्ष) और अनुज चौहान (26 वर्ष) घर जा रहे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। उन्हें हरबर्टपुर लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, शंकरपुर गांव के ही निवासी हेमंत शर्मा (28 वर्ष) के हाथ और पैरों में चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *