टिहरी- पौड़ी जनपदों को जोड़ने वाले जानकी सेतु का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
-2014 में शुरू हुआ था पुल का निर्माण, पुल के निर्माण आई 49 करोड़ रुपए की लागत
देहरादून (dehradun)। मुुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (cm trivendra Singh rawat) ने शुक्रवार को टिहरी-पौड़ी जिलों (pauri-tehri district) को जोड़ने वाले जानकी सेतु (janki setu brize) का लोकर्पण (inauggration) किया। 346 मीटर लंबे जानकीसेतु का निर्माण वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल बन जाने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी सुविधा होगी।
मुनिकीरेती पूर्णानंद से स्वर्गाश्रम वेद निकेतन तक गंगा के ऊपर बने इस पुल के निर्माण में 49 करोड़ रुपये लागत आई है। जानकीसेतु तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। बाईं और दाहिनी ओर का हिस्सा दोपहिया वाहनों के लिए है। जबकि, बीच का हिस्सा पर्यटक और स्थानीय लोगों की पैदल आवाजाही के लिए है।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
