Tue. Apr 21st, 2026

कामेडियन भारती सिंह के घर में मिला गांजा, पति सहित गिरफ्तार

शब्द रथ न्यूज। कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई स्थित घर में एनसीबी की छापेमारी में गांजा मिला है। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबूचिया को गिरफ्तार कर लिया।

एनसीबी की गिरफ्त में आए ड्रग पैडलर की निशानदेही पर शनिवार सुबह भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर पर छापेमारी की गई थी। एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ ड्रग्स मिली है।

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मीडिया को बताया कि भारती और उनके पति को एनसीबी ने मादक पदार्थों के सेवन के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एनसीबी भारती और उनके पति को आगे की जांच के लिए जोनल कार्यालय लेकर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *