Sat. Sep 5th, 2026

आशारोड़ी चेक पोस्ट, जौलीग्रांट एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

-स्वास्थ्य विभाग (helth department) और जिला प्रशासन (district administration) की टीम गुरुवार को पूरी तरह मुस्तैद रही। टीम ने चेक पोस्ट (check post), एयरपोर्ट (airport) और रेलवे स्टेशन (railway station) पर यात्रियों के सैंपल लिए

देहरादून (dehradun)। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए उत्तराखंड आने वाले यात्रियों पर जिला प्रशासन (district administration) की कड़ी नजर है। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की बॉर्डर (bordar) पर चेकिंग की जा रही है। गुरुवार को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर 13 लोग और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 01 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दूसरी तरफ, रेलवे स्टेशन पर भी 5 यात्री पॉजिटिव (passengers corona positive) पाए गए हैं।
आशारोड़ी चैक पोस्ट (asharodi chek post) पर बाहरी राज्यों से आने वाले 584 यात्रियों के सैम्पल लिए गए, उनमें से 13 लोग पाजिटिव पाए गए। जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट (Jolly grant airport) पर 28 आरटीपीसीआर व 37 एन्टीजन टैस्ट किए गए, इनमें एक व्यक्ति पाजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल्हाल चैक पोस्ट पर 16 यात्रियों के सैम्पल लिए गए। वहां कोई भी यात्री कोरॉना नेगिटिव नहीं पाया गया। वहीं, रेलवे स्टेशन देहरादून (railway station dehradun) में 119 यात्रियों के सैम्पल लिए गए, उनमें से 05 यात्री पाजिटिव पाए गए।

देहरादून जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 20711

जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव (DM dehradun Dr Ashish Kumar Shrivastava) ने बताया है कि गुरुवार को जनपद देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर मिली रिपोर्ट में 128 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है। इसके साथ ही देहरादून जनपद में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 20711 (corona positive in dehradun 20711) हो गयी है। इनमें से 18391 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। फिल वक्त जनपद में 1438 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। आज जनपद देहरादून से जांच के लिए 2868 सैम्पल भेजे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *