Tue. Feb 10th, 2026

कथा-कीर्तन व शबद गायन के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई पोह महीने की संग्रांद

 

-पोह महीने की संग्रांद पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में हुआ कथा-कीर्तन और शबद गायन

देहरादून (dehradun)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (durudwara Shri Singh Sabha) आढ़त बाजार (adhat bajar) के तत्वावधान में पोह महीने (poh manth) की संग्राद (sangrand) कथा-कीर्तन (Katha kirtan) के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रात: नितनेम के बाद भाई सतवंत सिंह ने आसा दीं वार का शबद ‘पोख तुखार ना विआपई कंठ मिलिया हर नाउ’ का गायन किया और श्री अखण्ड पाठ साहिब जी के भोग डाले गये।
हेड ग्रंथी (hed granthi) भाई शमशेर सिंह (Bhai shamsher Singh) ने कहा कि श्री गुरु अरजन देव जी समझाते हैं कि पोह महीने में जो जीव प्रभु की उपासना करतें हैं, उनके पास विकार रूपी कोहरा नहीं आता। उनका मन भोरें कि तरह बनकर गुरु चरण कमल में लीन रहता है। भाई चरणजीत सिंह ने शबद ‘कहन कहावन कऊ कई केते’ का गायन कर संगत को निहाल किया। मंच का संचालन सेवा सिंह मठारू ने किया l कार्यक्रम के बाद संगतों ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरबख्श सिंह राजन, गुलज़ार सिंह, सतनाम सिंह, दवेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, जोगिंदर सिंह कुकरेजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *