उत्तराखंड की तूलिका काला बनी पायलट, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह में बैच लगाकर कराया वायुसेना में शामिल
-मूलरूप से भैड़ गांव ब्लॉक द्वारीखाल पौड़ी निवासी तूलिका काला ने प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण की थी वायु सेना परीक्षा। बीटेक के बाद बनी पायलट
देहरादून (dehradun)। उत्तराखंड की बेटी तूलिका काला (tulika kala) ने वायु सेना (Air force) में बतौर पायलट (pilet) शामिल होकर कीर्तिमान स्थापित किया है। तूलिका 18 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद सेना में शामिल हुई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (difence minister Raj Nath Singh) बैच लगाकर तूलिका को सेना में शामिल किया।
तूलिका मूलरूप से भैड़ गांव (पट्टी लंगूर ) ब्लॉक द्वारीखाल पौड़ी गढ़वाल (pauri garhwal) निवासी है। वर्तमान में उनका परिवार कोटद्वार (kotdwar) में रहता है। उनके पिता उमेश काला भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कोटद्वार में कार्यरत हैं। तूलिका काला की प्रारम्भिक शिक्षा डीएवी स्कूल कोटद्वार (BEL) में हुई। इसके बाद उन्होंने घुडदौड़ी इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक किया। प्रथम प्रयास में ही तूलिका का चयन वायु सेना में हो गया। उन्होंने वायु सेना अकेडमी हैदराबाद व बंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त किया। गत 19 दिसंबर को उन्हें सेना में कमीशन प्राप्त हुआ।
