Sun. Apr 19th, 2026

उत्तराखंड में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत, आज मिले 436 नए मामले

-देहरादून में सबसे ज्यादा 143 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, चमोली व रुद्रप्रयाग जनपद में सबसे कम 02-02 नए मरीज मिले। वहीं, बागेश्वर में आज कोई भी नया मरीज नहीं मिला। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 88376

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में शुक्रवार को 436 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ चिन्हित हुए हैं। जबकि, 11 पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 88376 हो गया है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 143 नए मरीज मिले। जबकि, चमोली व रुद्रप्रयाग में सबसे कम 02-02 मरीज चिन्हित हुए हैं। वहीं, बागेश्वर में आज कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। राज्य में (Uttarakhand) वर्तमान में 5331 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1458 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 14675 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 143, अल्मोड़ा 30, बागेश्वर 00, चमोली में 02 चम्पावत में 12, हरिद्वार में 61, नैनीताल में 103, पौड़ी गढ़वाल में 17, पिथौरागढ़ में 31, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 07, ऊधमसिंहनगर 12 और उत्तरकाशी में 08 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *