सुखद: कोरोना से आज नहीं हुई कोई मौत, 122 नए मरीज मिले
-देहरादून में सबसे ज्यादा 66 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, रुद्रप्रयाग में सबसे कम 1 मरीज मिला। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 95586
देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव किसी मरीज की मौत नहीं हुई। यह बड़ी राहत की खबर रही। हालांकि, आज 122 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 95586 हो गया है।
देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 66 नए मरीज मिले। वहीं, रुद्रप्रयाग में सबसे कम मात्र 01 नया मरीज मिला। जबकि, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में आज कोई भी नया मरीज चिन्हित नहीं हुआ। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 1701 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1629 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 12365 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही
देहरादून में 66, अल्मोड़ा 03, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 21, पौड़ी गढ़वाल में 04, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 04, ऊधमसिंहनगर 09 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
