बड़ी राहत: 5 जनपदों में आज कोरोना पॉजिटिव एक भी नया मरीज नहीं मिला, 4 जनपदों में मात्र 1-1 नया मरीज
-नैनीताल में सबसे ज्यादा 23 नए मरीज चिन्हित हुए। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 95640
देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण मामले में आज बड़ी राहत मिली है। आज यानी रविवार को 5 जनपदों में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। जबकि, 4 जनपदों में मात्र 01-01 नया मरीज चिन्हित हुआ है। प्रदेशभर में आज कुल 54 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, 2 पॉजिटिव मरीजों की आज मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 95640 हो गया है।
नैनीताल में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 23 नए मरीज मिले। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 1725 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1631 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 6890 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
इन जनपदों में नहीं मिला कोई मरीज
अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी।
इन जनपदों में मिले 1-1 मरीज
चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही
देहरादून में 15, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 01, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 23, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 01, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 01, ऊधमसिंहनगर 02 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
