Wed. Feb 11th, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के मात्र 26 नए मरीज मिले, 2 की मौत

-देहरादून में सबसे ज्यादा 16 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, 8 जनपदों में आज कोई भी नया मरीज नहीं मिला। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 97031

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमित 26 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। वहीं, 2 संक्रमित की आज मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) की कुल संख्या 97031 हो गई है।

देहरादून ने आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 16 नए मरीज मिले। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 495 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1686 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 9602 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

इन जनपदों में नहीं मिला कोई मरीज

बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 16, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 01, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 01, नैनीताल में 7, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 00, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 01 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *