Thu. Sep 3rd, 2026

वीर माधो सिंह भंडारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नरेन्द्र चौधरी ने दिया इस्तीफा, ध्यानी को मिली जिम्मेदारी

-चौधरी ने आज ही दिया इस्तीफा, तत्काल प्रभाव से किया गया स्वीकार

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेन्द्र एस चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज ही इस्तीफा दिया है, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। चौधरी ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।
चौधरी के इस्तीफा देने के कारण खाली हुए कुलपति के पद पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीपी ध्यानी को नियुक्त किया गया है। ध्यानी को आस्थाई रूप में कुलपति का प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *