Sat. Jun 7th, 2025

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक कल, केन्द्रीय पर्यवेक्षक रहेंगे मौजूद, सतपाल महाराज की ताजपोशी तय

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र रावत की विदाई तय हो गई। आज शाम रावत इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद कल भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। हालांकि, नाम तय हो चुका है।
नए मुख्यमंत्री के रूप में सबसे सशक्त दावेदार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज हैं। कल सतपाल महाराज के नाम की घोषणा भी हो जाएगी। हालांकि, राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने महाराज को खूब टक्कर दी। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि अंतिम बाजी महाराज के ही पक्ष में गई।

सुबह से चर्चाओं का दौर जारी

त्रिवेंद्र सिंह रावत ही मुख्यमंत्री रहेंगे, इसको लेकर सुबह से ही राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ी हुई है। सूत्रों की मानें तो आज शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस्तीफा देने का रहे हैं। उन्होंने राजभवन से मिलने का समय भी ले लिया है।
नए मुख्यमंत्री के रूप में जो नाम सबसे ऊपर चल रहा है, वह बहुत ही चौंकाने वाला होगा। चर्चाओं के बलूनी, सतपाल महाराज और निशंक आदि के नाम उछलते रहे। लेकिन, सबसे चौंकाने वाला नाम है राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत। वहीं, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं होता, यह चलता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *