Sat. Jun 7th, 2025

त्रिवेंद्र सिंह 4 साल में खुद को योग्य साबित नहीं कर पाए, नया एक साल में कर लेगा???

विधायक मंडल की बैठक में आज चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री। 10 बजे शुरू होगी बैठक।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय आज हो जाएगा। 10 बजे भाजपा मुख्यालय में विधायक मंडल की बैठक शुरू होगी। बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सांसद भी देहरादून पहुंच चुके हैं।

राज्यवासियों को उत्सुकता है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा। जो नाम चर्चा में हैं, उनमें केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद बलूनी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत आदि हैं। इन चार में से किसका पलड़ा भारी है, उसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह तो आज साफ़ हो ही जायेगा। लेकिन, जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसकी राह आसान नहीं होगी। चुनाव को मात्र सालभर रह गया है। नए मुख्यमंत्री के सामने सबसे बड़ी चुनौती खुद को योग्य साबित की होगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत 4 साल में खुद को योग्य साबित नहीं कर पाए। ऐसे में नया मुख्यमंत्री एक साल में खुद को योग्य साबित कर पाएगा???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *