Wed. Jun 3rd, 2026

श्रीनगर रैली में इंदिरा हृदयेश की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

-कांग्रेस की श्रीनगर (गढ़वाल) में आयोजित जनाक्रोश रैली में शामिल होने गई नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। कांग्रेस की श्रीनगर (गढ़वाल) में आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होने गई नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। ए आईसीसी सदस्य व हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष अब ठीक हैं, उन्हें देहरादून लाने की तैयारी की जा रही है।
भाजपा सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस की श्रीनगर क्षेत्र में जनाक्रोश रैली थी। रैली में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए। रैली के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सुमित हृदयेश ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष को शुगर की समस्या है। डाक्टरों के मना करने के बावजूद वह पार्टी की रैली में शामिल होने आई। अब उनका स्वास्थ्य अब ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *