Sun. Feb 15th, 2026

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यूटीडीबी की वेबसाइट की लॉन्च

-उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की नई वेबसाइट पर एक क्लिक के साथ ही मिलेगी ‘देवभूमि’ की पूरी जानकारी

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की नई वेबसाइट पर एक क्लिक के साथ ही ‘देवभूमि’ से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गत दिन वेबसाइट का लोकार्पण किया।

महाराज ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में यूटीडीबी भी वेबसाइट के माध्यम से इस तथ्य को सार्थक करता है। यह वेबसाइट नए रूप में, नए विषयों के साथ प्रस्तुत की गई है, जो लोगों को बहुत पसंद आएगी।

लाइव चैट की सुविधा भी होगी उपलब्ध

सतपाल महाराज ने कहा कि वेबसाइट में गाइड, टूर ऑपरेटरों, यात्रा कराने वालों के साथ लाइव चैट की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे उत्तराखंड के लोकप्रिय व कम प्रसिद्ध गंतव्यों की भी जानकारी मिलेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वेबसाइट सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इसके माध्यम से जानकारी पाकर अधिक से अधिक पर्यटक राज्य की ओर आकर्षित होंगे।

सिंगल विंडो पोर्टल का लोकार्पण

सतपाल महाराज ने सिंगल विंडो पोर्टल का भी लोकार्पण किया। इसकी मदद से निवेशकों को एक ही जगह पर सभी प्रकार की जानकारियां मिल पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *