Sun. Apr 19th, 2026

एल्पाइन कालेज के इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-मृतक दीपक मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला था। अभी वह एल्पाइन कालेज में मैकेनिकल आटोमोबाइल में तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा थे।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। एल्पाइन कालेज में मैकेनिकल आटोमोबाइल में तृतीय वर्ष के छात्र दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरा। दीपक के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं।
मिली जानकारी ने अनुसार दीपक विंग नंबर 6, डी/78 प्रेमनगर देहरादून में कराए पर रहता था। मकान मालिक हर्षवीर सिंह मेहता ने प्रेमनगर थाने में सूचना दी कि एक लड़का उसके घर किराये पर रहता था, उसने अपने बैग के फीते से पंखे से लटककर फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव का मौके पर ही पंचनामा भरा गया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक का नाम दीपक सिंह (23 वर्ष) हयात सिंह है। वह मूलरूप से ग्राम अरोडी थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ का रहने वाला है। दीपक वर्तमान में एल्पाइन कालेज में मैकेनिकल आटोमोबाइल में तृतीय वर्ष का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *