Wed. Jun 3rd, 2026

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, वसूला साढ़े चार लाख रुपए जुर्माना

-डालनवाला थाना पुलिस ने की कार्रवाई, 352 मकान मालिक को चैक किया गया। 45 के खिलाफ हुई कार्रवाई

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने मकान मालिकों का चा लान किया। 45 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनसे पुलिस ने साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना वसूला।
एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मकान मालिकों की ओर से किराएदार का सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों का चालान काटा गया।


सीओ डालनवाला ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के नियमों का सख्ती से पालन कराने के आज टीमें गठित की।कोतवाली क्षेत्र में चयनित की गई जगहों पर नियम अनुसार किरायेदारों का सत्यापन न करने पर कुल 352 मकान मालिक को चैक किया गया। इनमें से 45 मकानों में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इन जगहों पर पुलिस ने की चैकिंग

-इंदौर रोड
-संजय कॉलोनी
-मोहिनी रोड
-नई बस्ती /चंदर रोड
– लक्ष्मी रोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *