Thu. Jun 4th, 2026

उत्तराखंड में दायित्वधारियों (राज्य मंत्री स्तर) की छुट्टी, जारी हुए आदेश

-मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जारी किए आदेश। तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड में 2017 के बाद बनाए गए सभी दायित्वधारियों (राज्य मंत्री स्तर) को पद से हटा दिया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
18 मार्च 2017 से वर्तमान तक विभिन्न आयोगों, निगमों व परिषदों आदि में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार, सदस्य व अन्य पदों नियुक्ति की गई थी। इनमें संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि के लिए नियुक्त लोगों को छोड़कर अन्य को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *