Fri. Jun 5th, 2026

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदान किया पर्यावरण पुरस्कार

-सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र की ओर से कैंट रोड में आयोजित किया गया सम्मान कार्यक्रम

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। नरेन्द्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र की ओर से कैंट रोड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नेगी को पुरस्कार प्रदान किया। नेगी को गायन के माध्यम से पर्यावरण व वन संरक्षण के प्रति लोक चेतना विकसित करने के लिए पुरस्कार दिया गया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी ने गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की ऐतिहासिकता, पौराणिकता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड को विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने गीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। जैव विविधता की वजह से उत्तराखण्ड की एक अलग पहचान है। पर्यावरण संरक्षण में केदार सिंह रावत, चण्डी प्रसाद भट्ट सहित राज्य के अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर बीडी सिंह,ओमप्रकाश भट्ट, गणेश खुगशाल, रमेश थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *