उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव आज 3 हजार पार, 27 की मौत
-देहरादून में सबसे ज्यादा 999 नए मरीज चिन्हित हुए। राज्य के सभी जनपदों में मिले हैं नए मरीज
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज 3012 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 129205 हो गया है। वहीं, कोरोना संक्रमित 27 मरीजों की आज मौत हुई है।
देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 999 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 21014 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1919 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 30618 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही
देहरादून में 999, अल्मोड़ा 66 बागेश्वर 13, चमोली में 24, चम्पावत में 28, हरिद्वार में 796, नैनीताल में 258, पौड़ी गढ़वाल में 80, पिथौरागढ़ में 28, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में 137, ऊधमसिंहनगर 565 और उत्तरकाशी में 06 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
