उत्तराखंड में आज मिले 5541 नए कोरोना पॉजिटिव, 168 लोगों की मौत
-देहरादून में सबसे ज्यादा 1857 नए मरीज चिन्हित हुए।
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 5541 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 249814 हो गया है। राज्य में आज 168 संक्रमित की मौत भी हुई है।
देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 1857 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 74480 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 3896 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 23267 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही
देहरादून में 1857, अल्मोड़ा 87, बागेश्वर 96, चमोली में 210, चम्पावत में 228, हरिद्वार में 591, नैनीताल में 517, पौड़ी गढ़वाल में 335, पिथौरागढ़ में 103, रुद्रप्रयाग में 158, टिहरी गढ़वाल में 271, ऊधमसिंहनगर 717 और उत्तरकाशी में 371 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
