Sun. Feb 15th, 2026

देहरादून में हत्यारोपी पत्नी विजयलक्ष्मी जिम ट्रेनर आशिक के साथ गिरफ्तार

-नथुवावाला निवासी प्रापर्टी डीलर पंकज भट्ट की पत्नी विजयलक्ष्मी और उसके आशिक दीपक पर हत्या का आरोप। नशे की अधिक गोलियां देकर मौत के घाट उतारने का मामला। रायपुर पुलिस ने दोनों को किया गिरफतार।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। रायपुर (देहरादून) पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी विजयलक्ष्मी (35) को उसके जिम ट्रेनर आशिक दीपक (25) के साथ गिरफ्तार किया है। विजयलक्ष्मी व दीपक ने मिलकर गत 27 मई को उसके प्रापर्टी डीलर पति पंकज भट्ट (43) को नींद को गोलियां मौत के घाट उतार दिया था। दोनों के खिलाफ धारा 302, 120 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

राजराजेश्वरी एंक्लेव नथुवावावला निवासी मृतक पंकज भट्ट की मां पुष्पा भट्ट ने 29 (शनिवार) मई को रायपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर में पुष्पा भट्ट ने बताया कि उसका बड़ा बेटा पंकज अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी व 4 वर्ष की बेटी के साथ घर के निचले फ्लोर पर रहता था। जबकि, छोटा बेटा पारस अपनी पत्नी व मां (मेरे साथ) ऊपर वाले फ्लोर पर रहता है। उनके बड़े बेटे पंकज भट्ट की शादी 2006 में विजयलक्ष्मी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में झगड़े होते रहते थे। पुष्पा भट्ट ने आरोप लगाया कि विजयलक्ष्मी का दीपक नाम के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पंकज ने अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के पास दो मोबाइल भी पकड़े थे। जिसमें विजय लक्ष्मी की दीपक के साथ फोटो थे। पंकज की मां ने आरोप लगाया कि विजयलक्ष्मी व दीपक ने मिलकर पंकज को कुछ खिलाया है, जिससे पंकज की मौत हो गई।

शुरूआती पूछताछ में विजयलक्ष्मी ने आरोप ने किया इंकार

तहरीर मिलने के बाद रायपुर थानाध्यक्ष दिलबर नेगी ने मामले की जांच शुरू की। विजयलक्ष्मी से घर जाकर पूछताछ की गई। लेकिन, उसने आरोपों से इंकार कर दिया। उसने बताया कि उसके पति की रात को अचानक तबियत खराब हो गई। रात एक बजे उसने पति को बेहोश पड़े देखा। उन्हें अस्पताल के गए, जहां उनकी मौत हो गई।

विजयलक्ष्मी व आशिक की कॉल डिटेल ने खोला राज

पुलिस ने विजयलक्ष्मी और उसके आशिक दीपक (निवासी तरला आमवाला देहरादून) की कॉल डिटेल निकलवाई तो उससे राज खुल गया। हत्या के दिन दोनों की लोकेशन विजयलक्ष्मी के घर पर ही मिली। पुलिस ने दीपक को थाने लाकर पूछताछ की। सख्ती के बाद दीपक ने हत्या की सारी कहानी उगल दी। उसने बताया कि विजयलक्ष्मी ने उससे नींद की गोलियां मंगाई थी। दोस्त के माध्यम से उसने विजयलक्ष्मी को नींद की गोलियां भिजवा दी। विजयलक्ष्मी ने 27 मई की रात पंकज को अधिक गोलियां खिला दी, जिससे पंकज की मौत हो गई।

2018 से चल रही विजयलक्ष्मी व दीपक की आशिकी

दीपक ने पूछताछ में बताया कि उसका व विजयलक्ष्मी का वर्ष 2018 से मिलना जुलना है। उसकी मुलाकात विजयलक्ष्मी से बॉडी टेंपल जिम में हुई थी, दोनों की दोस्ती हो गई। कुछ दिनों पहले ही विजयलक्ष्मी ने दीपक को बताया कि उसके पति को उनके अफेयर का पता चल गया है। विजयलक्ष्मी दीपक से बार-बार मिलना चाहती थी। विजयलक्ष्मी ने दीपक को कहा कि मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती हूं, इसलिए तुम मेरे घर आ जाया करो। 26 मई को दीपक दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी में बिजी होने के कारण विजयलक्ष्मी के घर नहीं जा पाया। 27 मई की रात विजयलक्ष्मी ने योजना के अनुसार दीपक से बात कर अपने पति पंकज भट्ट को अत्यधिक नींद की गोली खिला दी। उसके बाद दीपक उसके घर आया। एक घंटे साथ रहे फिर दीपक वापस अपने घर आ गया।

विजयलक्ष्मी से थाने में सख्ती से हुई पूछताछ तो उसने कबूल की हत्या

विजयलक्ष्मी से 30 मई (आज) को थाना रायपुर पर गहनता से पूछताछ की गई। जिसमें उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि पति को उसने अधिक नींद की गोलियां दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस पति को नींद की गोली दी, उस दिन दीपक (प्रेमी) मेरे घर आया था। रात एक बजे तक वह मेरे घर पर रहा था। दीपक के जाने के बाद मैंने अपनी सास को उठाया और बताया की पंकज बेहोश पड़ा है। उसने कहा कि वह पति से छुटकारा चाहती थी, इसीलिए उसको अधिक नींद की गोली दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *