Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में तैनात रहे कुलपति के घर व दफ्तर पर सीबीआई की रेड

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। एचएनबी गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जेएल कॉल के आवास व दफ्तर सीबीआई ने छापा मारा है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 14 स्थानों पर सीबीआई की टीमों की छापेमारी चल रही है।

पूर्व कुलपति के तत्कालीन ओएसडी के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को विभिन्न बैंकों में तीन लॉकर्स का पता चला है। छापेमारी में सीबीआई के हाथ गड़बड़ी से जुड़े कई अहम दस्तावेज लगे हैं। सीबीआई ने देहरादून, नोएडा और श्रीनगर में एक साथ छापेमारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *