Thu. Jul 9th, 2026

हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के पिता नहीं रहे, वंदना ने गोल्ड लाने का किया था वादा

ओलिंपिक में महिला हॉकी के कांस्य पदक के लिए मुकाबले में भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। टीम मैच हार गई लेकिन, वंदना कटारिया ने भी एक गोल दागा। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित घर में हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के भाई लखन कटारिया बहन के संघर्ष और पिता को याद कर फफक पड़े। तोक्यो ओलिंपिक में महिला हॉकी टीम का हिस्सा वंदना के भाई ने कहा कि बहन ने पिता से गोल्ड मेडल लाने का वादा किया था। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। अब पिता हमारे बीच नहीं हैं। बहन ने काफी संघर्ष किया है। उसने पापा के अंतिम दर्शन तक नहीं किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *