Tue. Apr 21st, 2026

कालरा स्वीट शॉप के तीन मंजिला भवन को सील करने पंहुची टीम, व्यापारी कर रहे विरोध

-कालरा स्वीट शॉप का तीन मंजिला भवन बिना नक्शा पास कराए ही बनाया गया था। टीम शुक्रवार को इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून के प्रेमनगर में कालरा स्वीट शॉप के तीन मंजिला भवन को सील करने पहुंची टीम मौके पर पहुंची हैं। लेकिन, टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची तो स्थानीय व्यापारी विरोध में उतर आए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना को भी बुलाया गया है। गौरतलब है कि कि कालरा स्वीट शॉप का तीन मंजिला भवन बिना नक्शा पास कराए ही बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *