Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कल (18 सितंबर) से, एसओपी जारी

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कल से शुरू हो जाएगी। धर्मस्व विभाग की एसओपी के बाद आज देर शाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने भी एसओपी जारी कर दी है। गौरतलब है नैनीताल हाईकोर्ट ने कल ही यात्रा शुरू करने की मंजूरी दी थी।

आयुक्त गढ़वाल व उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि शासन की एसओपी का पूरी तरह अनुपालन किया जायेगा।
एसओपी में कई महत्त्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है।

– कोरोना बचाव मानको, सामाजिक दूरी, मास्क, सेनिटाईज व थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है।

– श्री बदरीनाथ‌ धाम में प्रतिदिन 1000, श्री केदारनाथ हेतु 800, श्री गंगोत्री हेतु 600 व श्री यमुनोत्री धाम हेतु 400 श्रृद्धालु दर्शन‌ करेंगे।

– तीर्थयात्री को 72 घंटे पहले की कोरोना आरटीपीसीआर नैगेटिव रिपोर्ट या कोरोना वैक्सीनेशन के दोनों टीके लगे होने का सर्टिफिकेट जरूरी होगा।

-ऐसे राज्य जो कि कोरोना की दृष्टि से संवेदनशील हैं वहां के तीर्थयात्रियों को 72 घंटे के अंतराल की कोरोना नैगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

-प्रत्येक तीर्थयात्रियों को पंजीकरण/यात्रा ई -पास हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट www.devasthanam.uk.gov.in पर अपनी आईडी प्रुफ व कोविड नैगटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।

– मंदिर में मूर्तियों को छूना, किसी तरह लेपन, घंटियों को स्पर्श की मनाही रहेगी।

– तीर्थ यात्री देव स्थानों में पूजा में सामाजिक दूरी के साथ शामिल होंगे। लेकिन, उन्हें मंदिर के गर्भ गृहों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

यात्रा के लिए अभी दो महीने का समय शेष

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि यात्रा वर्ष श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई, श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई, श्री यमुनोत्री धाम के 14 मई,श्री गंगोत्री के धाम के 15 मई को खुले। अभी भी चारधाम यात्रा के लिए डेढ़ से दो महीने का समय शेष है।

चारधाम यात्रा शुरू होते ही तीर्थ यात्री पंच बदरी व पंच केदारों में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी, तृतीय केदार तुंगनाथ एवं चतुर्थ केदार श्री रूद्रनाथ यात्रा के लिए भी पहुंचेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *