Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में डेंगू: रुड़की का गाधारोणा गांव हॉटस्पॉट घोषित, 30 बेड का डेंगू वार्ड बनाया

-गांव के छह लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, कुछ लोगों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। देहरादून जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच और मरीज मिले हैं। सभी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि इन मरीजों की 11, 18, 37, 41 और 62 वर्ष है।

उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के गाधारोणा गांव में डेंगू का कहर थम नहीं ले रहा है। एक साथ 84 और मरीज मिलने से यहां डेंगू पीड़ितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। प्रशासन ने गांव को डेंगू का हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 75 और लोगों के सैंपल लिए हैं। क्षेत्र के कई और गांव भी डेंगू से बेहाल है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सिविल अस्पताल में 30 बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। यहां दो दिन में ही गाधारोणा, चुड़ियाला, खेड़ी शिखोपुर, भगवानपुर, सुभाषनगर आदि जगहों के 14 मरीज भर्ती हैं।

बदलते मौसम के बीच शहर से देहात तक डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। अकेले गाधारोणा में ही मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। करीब एक सप्ताह पहले एक साथ डेंगू के 19 मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर 97 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से 48 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद लिए गए 66 लोगों के सैंपलों में से भी 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अस्पताल में 30 बेड का डेंगू वार्ड तैयार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने गाधारोणा पहुंचकर बुखार से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान प्रेम गिरी, रवि गिरी, जितेंद, सईद राणा आदि मौजूद रहे। डेंगू गाधारोणा के साथ ही अन्य गांवों में भी कहर बरपा रहा है। अधिकतर हर गांव से लोग संदिग्ध बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शहर के मोहनपुरा, सुभाषनगर, दुर्गा कॉलोनी, अंबर तालाब आदि जगह डेंगू लोगों को शिकार बना रहा है। सिविल अस्पताल में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए अस्पताल में 30 बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। मात्र दो दिन में यहां 14 मरीज डेंगू से पीड़ित भर्ती हो चुके हैं। झबरेड़ा क्षेत्र के भलस्वागाज गांव में डेंगू बुखार का प्रकोप चल रहा है। गांव के हर दूसरे घर में डेंगू के डंक से लोग पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच करने नहीं पहुंच रही है। इसको लेकर लोगों में रोष पनप रहा है।

झबरेड़ा क्षेत्र के भलस्वागाज गांव में ग्रामीण कुछ दिनों से संदिग्ध बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जांच करवाने के बाद कई लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इसके बाद गांव में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में हर तीसरे घर में दो से तीन लोग डेंगू और संदिग्ध बुखार से पीड़ित हैं। इसके बावजूद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो है, लेकिन यहां पीड़ित लोगों के सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। ग्रामीण मास्टर लाखन सिंह राणा का कहना है कि उनके घर में ही चार मरीज डेंगू से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी अब तक कोई सुध नहीं ली गयी है। ग्रामीण भूरा ने बताया है कि उनका भतीजा डेंगू की चपेट में आ गया था।

देहरादून में डेंगू के 76 मरीज

देहरादून जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच और मरीज मिले हैं। सभी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि इन मरीजों की 11, 18, 37, 41 और 62 वर्ष है, जो पटेलनगर, नेहरू ग्राम, जीएमएस रोड, छोटा भारुवाला व रायपुर के रहने वाले हैं। यह मरीज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेलनगर, कोरोनेशन अस्पताल, सिनर्जी अस्पताल और कैलाश अस्पताल देहरादून में भर्ती हैं। इस वर्ष अभी तक जनपद देहरादून में कुल 76 डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *