Tue. Apr 21st, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नही होने दी जाएगी। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन व जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धनसिंह रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *