Wed. Jun 3rd, 2026

उत्तराखंड: मुक्का मार कर तोड़ दी भाजपा विधायक की नाक, अस्पताल में भर्ती

-विधायक पर हमला करने वाला खुद को भाजपा का उपाध्यक्ष बता रहा था। हमला करने की वजह के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भाजपा के सल्ट विधायक महेश जीना पर एक व्यक्ति के भाकुड़ा के पास हमला कर दिया। खुद को भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे इस व्यक्ति ने विधायक की नाक पर जोर से मुक्का मार दिया। इससे विधायक बेहोश हो गए। विधायक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विधायक जीना के साथ हुई घटना गुरुवार (कल) की है। गुरुवार को दिन में विधायक ने जीना देघाट क्षेत्र में भैड़गांव व भरसोली में दो सड़कों का उद्घाटन किया। शाम तीन बजे भरसोली में दिन की रामलीला का उद्घाटन किया। शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ उनकी कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा।

गाड़ी में बैठे विधायक की नाक में मेरा मुक्का

खुद को भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने गाड़ी में बैठे विधायक की नाक पर मुक्का मारा, जिससे विधायक बेहोश हो गए। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले किया। उसके दूसरे साथी भाग गए। विधायक को उपचार के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद एसडीएम शिप्रा जोशी भी अस्पताल पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *