Sun. Apr 19th, 2026

पं. पंकज शास्त्री जी (केदारनाथ, देवभूमि उत्तराखंड, हिमालय) के साथ जानिए आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

मङ्गलमयी शुभप्रभातम्…  आज का राशिफल (१५/११/२०२१ (सोमवार))   

आज का दिन मध्यम रहेगा। सेहत कमजोर रहने का इशारा कर रही है। मौसम के बदलने से बीमार पड़ सकते हैं। सावधानी रखें कामों में रुकावट आने की संभावना बनेगी, लेकिन मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी से भरा रहेगा। त्यौहार के इस मौसम में जीवन साथी कोई लाभ मिलने वाली बात आपको बताएगा, जो आपको खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और अपने फ्यूचर की प्लानिंग उन्हें बताएंगे। उनके लिए कोई अच्छा गिफ्ट भी ला सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आपका दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आप लोगों की बातों को अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे। अपने काम की रूपरेखा में बदलाव कर सकते हैं। आपको घर में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी से भी किसी काम के लिये सलाह ले सकते हैं। बच्चों पर की गई मेहनत पॉजिटिव रिस्पांस देगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आप शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं,जिसमें आपके लुक की खुब तारीफ होगी। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

नए कार्य में पत्नी और बच्चो का सहयोग और प्यार मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। आपका विनम्र स्वभाव आपके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करेगा। दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा। आपको कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी। प्रेम के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोनों साथ मिलकर कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके काम में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। दूसरी नौकरी का विचार आएगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

दिन आपके लिये कुछ अच्छे पल लेकर आया है। आप अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर सफलता हासिल करेंगे। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के किसी सदस्य को सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं। आपके दोस्त घर पर मिलने आ सकते हैं। नए बिजनेस के लिये मीटिंग फिक्स कर सकते हैं।, आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। माता पिता की सेहत भी अचछी रहेगी। छोटे उध्योग से जुडे लोगो को बड़ा मुनाफा होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

आज आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत समय से था। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बहुत खास साबित होगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होगें। रहन-सहन से असहज रहेंगें। मित्रों का सहयोग रहेगा। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

आज का दिन बढ़िया नतीजे देगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता समाप्त होगी। कहीं से पैसा मिलने की संभावना बन जाएगी। पारिवारिक जीवन में भी सफलता मिलेगी और परिवार वालों का सहयोग आपके कामों में आपकी मदद करेगा। आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और वे अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे और इससे उनका रिश्ता मजबूत भी होगा और कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

दिन आपके लिये बहुत से नये पल लेकर आया है। आपको करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके आस-पास का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको सबका सपोर्ट मिलेगा। लवमेट से आपको कोई मनचाहा गिफ्ट भी मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे।, जिससे आपको राहत महसूस होगी। दोस्तों से हर संभव मदद मिलेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी। आपके घर की खुशहाली में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

आज आपकी सेहत फिट रहेगी। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक जरूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज आप के बर्ताव में अंतर साफ नजर आएगा। कई मामलों को बेहद गंभीरता से समझदारी के साथ समझेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आपके बेहद काम आएंगे। आपके काम की प्रशंसा भी होगी क्योंकि लोग आपसे जरूरी कामों के लिए सलाह मांगने आएंगे। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी से आपको लाभ मिलेगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले आज अपने प्रोडक्ट की सप्लाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आप किसी काम में बहुत ज्यादा ही बिजी रह सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में किसी बात से खटास आ सकती है। आपको सबके साथ प्रेम-भाव बनाकर रखना चाहिए। एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस के किसी काम में आपको बार-बार कोशिशें करनी पड़ सकती है। बच्चों को अपने प्रोजेक्ट के लिये माता-पिता से हेल्प मिल सकती है। सेहत के लिहाज से तंदरूस्त रहेंगे। लंबे समय से रूका हुआ पैसे वापस भी मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

आज आप अपने पुराने कामों को नया करने में सारा समय लगा देंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें, लेकिन कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे। निवेश में रुचि लेंगे। सरकारी नौकरी मिलने का प्रवल योग है। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

आज का पंचाग (काशी अक्षांश के अनुसार) १५ नवम्बर २०२१

विक्रम सम्वत् २०७८ शक् सम्वत् १९४३ सूर्य दक्षिणायन (दक्षिण गोल) श्रद्धाऋतु। सोमवार । शुक्लपक्ष,एकादशी तिथि दिन ८:५१ तदुपरांत द्वादशी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि ८:३७। वज्रयोग रात्रि ४:२६। भणिजकरण सायं ६:९ । चन्द्रमा मीन राशि (सर्वत्र)। सूर्योदय ६:३६, सूर्यास्त ५:२४। औदयिक सूर्यस्पष्ट ६/२८/१२/५५।
राहुकाल ८:४__९:२७ (अशुभ), अभिजीत मुहूर्त ११:४९__१२:३३
भद्रा दिन ८:५१ तक

आज प्रबोधनी एकादशी ११ व्रत (सब की) । भद्रा के बाद इक्षु रसपान । श्रिविष्णु प्रबोध्नोत्सव! तुलसी विवाह। भद्रा के बाद उ० भा० में जातकर्म, नामकरण, शिशु ताम्बूलभक्षण, भूम्युपवेशनम, जीर्णादिगृह प्रवेश में चक्रशुद्धि‌ । विपणि एवं फसल काटने का मुहूर्त है। ।‌।शुभम् भूयात्।।

पं० पंकज शास्त्री केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय

जन्मपत्री-फलादेश के लिए सम्पर्क – 8979745520 WhatsAap no. 8456999078

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *