पं. पंकज शास्त्री जी (केदारनाथ, देवभूमि उत्तराखंड, हिमालय) के साथ जानिए आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर
मङ्गलमयी शुभप्रभातम्… आज का राशिफल (१९/११/२०२१, शुक्रवार)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में आज पूरा मन लगाकर मेहनत करेंगे। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर होने की सूचना मिल सकती है। काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर बहुत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अपनी किसी रुचि को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में प्रिय का साथ मिलेगा और वे आपसे आज बड़ी अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। ।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कम्प्यूटर से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार मिल सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। हर काम में तरक्की मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : गहरा हरा

आज जीवन साथी से संबंध और भी मधुर होंगे। आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर बना रहेगा। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। प्रातः काल पति-पत्नी संयुक्त रूप से श्री कृष्ण की उपासना करें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और जीवन साथी के साथ संतान के लिए कुछ खरीद सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है,परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई नया ऑफर भी मिल सकता है, सोचे हुए काम शुरू कर दें, आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे,रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी, आप आगे भीबढ़ेंगे, महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है, समस्याएं भी जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आज सोच समझकर निवेश करे और किसी के कहने में आकर अपना पैसा कहीं ना लगाएं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज मानसिक तनाव हावी रहेगा और थोड़ी शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसकी वजह से दिनमान सामान्य रहेगा। जोड़ों में दर्द या एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें, तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे। इससे आप दोनों को एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। काम के प्रति सोच-विचार में दोस्तों का भी सहयोग मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। सहयोगी काम में मदद करेंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता से कष्ट मिल सकता है। कोई ऐसा आचरण न करें जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अपने राज किसी से शेयर न करें। आज आपको फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करनी होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धैर्य रखें। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

नौकरी और बिजनेस में अचानक फैसले लेने पड़ेंगे, नुकसान भी हो सकता है, कन्फ्यूजन बढ़ सकता है, किसी अनचाहे नुकसान के लिए तैयार रहें, फालतू खर्चा भी होने के योग हैं, कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा हो सकती है, कोई परेशानी भरी स्थिति है, तो आप उससेबहुत सावधानी से ही निपटें, परेशान करने वाले लोग आज आपके आसपास ही रहेंगे, न चाहते हुए भी दो तरफा बातें करनी पड़ सकती है, सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

आज का दिन मान आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप जिस मानसिक दबाव को स्वयं पर महसूस कर रहे थे। आज उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। कुछ नया करने का विचार करेंगे, जिसके कारण आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। खर्चे बने रहेंगे, फिर भी आर्थिक रूप से आप मजबूती अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तो में अनुकूलता रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। गुस्से में आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं। सारे काम बनाते नजर आयेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कामकाज में रुकावटें आने से आज आपका मूड खराब हो सकता है। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। माता की संपत्ति के पक्ष में कानूनी मुद्दे कुछ गति प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। बदलते मौसम से खुद को बचाकर रखना जरुरी होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई धनहानि हो सकती है, सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भरपूर करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में आपकी परेशानी बढ़ सकती है, मन में जो उठापटक चल रही है उस वजह से आज काम में कहीं मन नहीं लगेगा, आज आप नौकरी और बिजनेस में जल्दबाजी न करें, जोखिम लेने से भी बचें, किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ मेंआपकी टेंशन बढ़ सकती है, किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों, सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है, भोजन समय पर कर लें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
आज का पंचाग (काशी अक्षांश के अनुसार) १९ नवम्वर २०२१
विक्रम सम्वत् २०७८, शक् सम्वत् १९४३, सूर्य दक्षिणायन (दक्षिगोल)। हेमन्त ऋतु । सौरमान मार्गशीर्ष मास, चान्द्रमान कार्तिक मास। शुक्रवार। शुक्लपक्ष, पूर्णिमा तिथि दिन १:२० तक तदुपरांत प्रतिपदा। कृतिका नक्षत्र । परिघयोग । वब करण २:२६ उपरांत बालव । चन्द्रमा मेष राशि दिन ८:१४ उपरांत बृषराशि । सूर्योदय ६:३८, सूर्यास्त ५:२२। औदयिक सूर्यस्पष्ट ७/२/१५/४५।
राहुकाल १०:५०__१२:१२, अभिजीत मुहूर्त ११:५०__१२:३४
आज स्नान-दान की पूर्णिमा १५ । कार्तिक पूर्णिमा। गुरुनानक जयन्ती। कार्तिकेय दर्शनम्। त्रिपुरासुर को दीपदान। काशी में देवदीपावली महोत्सव। रात्रि ४:०२ के बाद रोहिणी में बधुप्रवेश (लग्न ८) द्विरागमन (लग्न ७) मुहूर्त है। ।।शुभम् भूयात्।।
पं० पंकज शास्त्री केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय
जन्मपत्री-फलादेश के लिए सम्पर्क – 8979745520 WhatsAap no. 8456999078
