Fri. Apr 24th, 2026

सीडीएस बिपिन रावत को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, चित्र पर अर्पित किए पुष्प

-जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन के बाद गुरुवार को उत्तराखंड में सीडीएम बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा है। राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। उत्तराखंड में भी तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तराखंड में सीडीएम बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी।

राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत भाजपा पदाधिकारियों ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं, जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर श्रीनगर गढ़वाल विवि में छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कोटद्वार में शोक के रूप में पूरा बाजार बंद है। यहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें लोग भावुक दिखे और लोग दिल से जनरल बिपिन रावत को नमन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *